fdd9171088314dfb5700d1a9d2d912f0 original
Life Style

मलाइका अरोड़ा से लेकर एक आम लड़की को लड़कों में पसंद आती हैं ये खूबियां, बन सकते हैं बेस्ट लवर


Valentine Day: प्यार कभी भी किसी से भी हो सकता है. प्यार करने के लिए कोई क्वालिटी नहीं देखी जाती. आपका दिल कभी भी किसी पर आ सकता है, लेकिन फिर भी कुछ लड़के ऐसे होते हैं जिनसे हर लड़की इंप्रेस हो जाती है. दरअसल लड़कियों को एक लड़के में कुछ खास बातें हमेशा आकर्षित करती हैं. लड़कियों को थोड़े रफ और बिंदास लड़के पसंद आते हैं. जिन लड़कों का अंदाज रोमांटिक होता है उनकी ओर लड़कियां सबसे ज्यादा अट्रैक्ट होती हैं.

अब बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को ही ले लीजिए. मलाइका अरोड़ा ने एक टीवी शो में कहा था, ‘मुझे असल में ऐसा लड़का पसंद है, जो थोड़ा सा एज के इर्द-गिर्द रफ हो. मुझे चिकपू लड़के बिल्कुल पसंद नहीं है. मुझे फ्लर्ट करने वाले लड़के भी पसंद आते हैं. मलाइका ही क्या ज्यादातर लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद आते हैं. अगर आप भी वैलेंटाइन पर किसी लड़की को इंप्रेस करना चाहते हैं तो जान लीजिए कि लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं.

1- लड़कों का कॉन्फिडेंस- जिन लड़कों में कॉन्फिडेंस होता है ऐसे लड़कों को लड़कियां ज्यादा पसंद करती हैं. अगर आपका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा है, तो आप लड़कियों के बीच जरूर छाए रहते होंगे. बुद्धिमान लड़के भी लड़कियों को पसंद आते हैं. इसके अलावा लड़कियां उन लड़कों की ओर जल्दी आकर्षित होती हैं, जो आसानी से दूसरों के साथ घुल-मिल जाते हैं.

2- ​रोमांटिक मर्द पसंद आते हैं- मलाइका अरोड़ा की तरह ज्यादातर लड़कियों को रोमांटिक लड़के पसंद आते हैं. हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर बहुत रोमांटिक हो, जो प्यार भरी बातें करें, उसके साथ वक्त बिताए. जो लड़के लड़कियों की फीलिंग को समझते हैं वो लड़कियों को बहुत पसंद आते हैं. जो बात-बात पर अपनी पार्टनर की तारीफ करते हैं, ऐसे पुरुष की ओर महिलाएं सबसे जल्दी आकर्षित होती हैं.

3- लड़कियों को कैसे लड़के पसंद होते हैं- ज्यादातर लड़कियों को मजाकिया और हंसमुख लड़के पसंद आते हैं. जो अच्छी और प्यार भरी बातें बनाना जानते हैं. उनकी ओर लड़कियां ज्यादा आकर्षित होती हैं. लोगों को हैपी नेचर वाले लोग काफी पसंद आते हैं. लड़कियां भी ऐसा ही पार्टनर चाहती हैं जिसके साथ वो हंसती मुस्कुराती रहें. लड़का ऐसा हो जो जानता हो कि आपके चेहरे पर मुस्कान कैसे लाई जा सकती है. 

4- खुद का भी ख्याल रखे- जो लड़के खुद को फिट और हैंडसम बनाए रखते हैं उनकी ओर भी लड़कियां जल्दी आकर्षित हो जाती हैं. अगर आप अपने ऊपर ध्यान नहीं देगें तो आपकी ओर लड़कियां कम आकर्षित होंगी. लड़कों के कपड़े, जूते, डियो, परफ्यूम और ड्रेसिंग स्टाइल भी लड़कियों को एट्रेक्ट करता है. शेव्ड या ट्रिम्ड दाढ़ी रखने वाले लड़के भी लड़कियों को पसंद आते हैं.

ये भी पढ़ें: Propose Day Tips: प्यार के इम्तिहान में इन तरीकों से बयां करें अपना हाल-ए-दिल, जरूर होंगे पास



Source link

Share your feedback here