Life Style

Aaj Ka Panchang 28 January 2022: एकादशी है आज, जानें इस दिन का नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

[ad_1]

Aaj Ka Panchang 28 January 2022: 28 जनवरी 2022 शुक्रवार का दिन विशेष है. पंचांग के अनुसार चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है. आज के दिन क्या विशेष है. आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहु काल.

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi): 28 जनवरी 2022 शुक्रवार को माघ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी की तिथि है. धार्मिक दृष्टि से आज का दिन विशेष है. 

षटतिला एकादशी आज है  (Shattila Ekadashi 2022)
पंचांग के अनुसार आज 28 जनवरी 2022, शुक्रवार को माघ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. इस एकादशी तिथि को ही षटतिला एकादशी कहा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है. इस दिन विधि पूर्वक व्रत रखने और पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और रोग, कष्ट से आदि से निजात मिलती है. मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से व्यक्ति को कन्यादान, हजारों सालों की तपस्या और स्वर्ण दान के समान पुण्य की प्राप्ति होती है. षटतिला एकादशी के दिन जानें तिल का भी विशेष महत्व बताया गया है.

Horoscope 28 January 2022 : एकादशी पर भगवान विष्णु की बनने जा रही है इन राशि वालों पर कृपा, जानें राशिफल

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra): 28 जनवरी 2022 को पंचांग के अनुसार ज्येष्ठा नक्षत्र है. आज ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है.

लक्ष्मी जी की पूजा (Laxmi puja 2022)
शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए उत्तम दिन माना गया है. आज का दिन विशेष है. आज ही षटतिला एकादशी भी है. इसलिए आज के दिन लक्ष्मी जी की पूजा का महत्व बढ़ जाता है. आज के दिन सुबह और शाम के समय लक्ष्मी जी की आरती करने और मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 28 जनवरी 2022, शुक्रवार को राहुकाल प्रात: 11 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

28 जनवरी 2022 पंचांग (Aaj Ka Panchang 28 January 2022)

  • विक्रमी संवत्: 2078
  • मास पूर्णिमांत: माघ
  • पक्ष: कृष्ण
  • दिन: शुक्रवार
  • तिथि: एकादशी – 23:38:27 तक
  • नक्षत्र: ज्येष्ठा – 29:08:12 तक
  • करण: बव – 13:01:25 तक, बालव – 23:38:27 तक
  • योग: घ्रुव – 21:39:44 तक
  • सूर्योदय: 07:12:02 AM
  • सूर्यास्त: 17:55:58 PM
  • चन्द्रमा: वृश्चिक राशि- 29:08:12 तक
  • राहुकाल: 11:13:33 से 12:34:12 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
  • शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त – 12:12:42 से 12:55:42 तक
  • दिशा शूल: पश्चिम

अशुभ मुहूर्त का समय

  • दुष्टमुहूर्त: 09:20:39 से 10:03:39 तक, 12:55:42 से 13:38:43 तक
  • कुलिक: 09:20:39 से 10:03:39 तक
  • कंटक: 13:38:43 से 14:21:44 तक
  • कालवेला / अर्द्धयाम: 15:04:45 से 15:47:45 तक
  • यमघण्ट: 16:30:46 से 17:13:47 तक
  • यमगण्ड: 15:15:30 से 16:36:09 तक
  • गुलिक काल: 08:32:15 से 09:52:54 तक

यह भी पढ़ें:
Masik Shivratri 2022 : 31 जनवरी नहीं 30 जनवरी को ही है ‘मासिक शिवरात्रि’, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

पति की प्यारी और सास की दुलारी होती हैं इस राशि की लड़कियां कभी नहीं करती हैं निराश

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *