Har Ghar Tiranga

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार ने Har Ghar Tiranga अभियान की शुरुआत कर दी है। 13 अगस्त यानी आज से ये अभियान शुरू हो चुका है।

Har Ghar Tiranga

हर घर तिरंगा अभियान के साथ जुड़ने से पहले आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना भी बहुत जरूरी है। सिर्फ घर पर तिरंगा फहराने से ही आप इस अभियान का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं। आपको इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना भी बहुत जरूरी है।

Har Ghar Tiranga

घर या ऑफिस की छत पर तिरंगा फहराने से पहले आपको Har Ghar Tiranga की Official Site पर जाना होगा। यहां आपको बहुत सारे ऑप्शन नजर आएंगे। होम पेज पर ही आपको बहुत सारे ऑप्शन नजर आएंगे, लेकिन यहां आपको PIN A Flag पर क्लिक करना होगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको सामने एक नई विंडो ओपन हो जाएगी। यहां आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

Har Ghar Tiranga

सेल्फी अपलोड करने के लिए आपको कुछ स्पेशल नहीं करना है। Har Ghar Tiranga Website पर ही आपको Upload Selfie का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के साथ ही आपके सिस्टम या मोबाइल की स्टोरेज ओपन हो जाएगी। यहां से आप तस्वीर देख सकते हैं। साथ ही जिस भी तस्वीर को अपलोड करना चाहते हैं, उसे आसानी से अपलोड भी कर सकते हैं। बेहतरीन सेल्फी को इस वेबसाइट पर जगह भी दी जा रही है।