NEET SS Result 2022: नीट सुपर स्पेशियलिटी का रिजल्ट जारी, 156 संस्थानों की 2447 सीटों पर मिलेगा प्रवेश

NEET SS Result 2022 Declared at nbe.edu.in: नीट एसएस 2022 का परिणाम 32 सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों के लिए घोषित किया गया है। परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को NEET SS 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - nbe.edu.in के माध्यम से NEET SS 2022 स्कोर कार्ड को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। NEET SS 2022 स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

NEET SS 2022 Result: रिजल्ट देखने का आसान तरीका – चरण 1. एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं। – चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध 'नीट एसएस' लिंक पर क्लिक करें। – चरण 3. संबंधित सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम के लिए परिणाम पीडीएफ चुनें। – चरण 4. अपना नीट एसएस यानी सुपर स्पेशियलिटी 2022 रोल नंबर खोजें। – चरण 5. इसके बाद अपने मार्क्स और रैंक की जांच करें। – चरण 6. NEET SS 2022 सूची का प्रिंट आउट लें।

NEET SS 2022 जानिए अब कब-क्या होगा? NEET सुपर स्पेशियलिटी परिणाम : 15 सितंबर, 2022 शैक्षणिक सत्र शुरू होने की प्रारंभिक तिथि : 01 अक्तूबर, 2022 से  छात्रों को प्रवेश दिए जाने की अंतिम तिथि : 31 अक्तूबर, 2022 तक