क्या आपको पता है हमारी जिंदगी को आसान बनाने में है Ratan Tata का बड़ा हाथ? जानें कैसे

10 Apps Backed By Ratan Tata: हमारी जिंदगी को आसान बनाने में रतन टाटा का अहम योगदान है। इन्होंने पेटीएम और स्नैपडील तक कई ऐप्स में निवेश किया है। चलिए जानते हैं इन ऐप्स के बारे में।

1. Ola Electric Ratan Tata ने Ola Electric Mobility Pvt Ltd (Ola Electric) में वर्ष 2019 में निवेश किया था। हालांकि, इसकी राशि नहीं बताई गई थी। देखा जाए तो ओला इलेक्ट्रिक ने कुछ ही समय में काफी मार्केट में कब्जा किया है।

2. Paytm वर्ष 2015 में रतन टाटा ने पेटीएम में निवेश किया था। यह डिजिटल पेमेंट्स प्लेटफॉर्म है। पेटीएम आज घर-घर तक फैला हुआ है और लोग हर दिन लगभग इसी के साथ पेमेंट करते हैं।

3. Snapdeal स्नैपडील पहली ई-कॉमर्स फर्म है जिसमें रतन टाटा ने निवेश किया था। माना जाता है कि उन्होंने अगस्त 2014 में स्नैपडील में 0.17 प्रतिशत हिस्सेदारी ली थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, रतन टाटा ने 5 करोड़ रुपये से कम का निवेश किया था।

4. CarDekho देश के सबसे बड़े ऑटो सर्च प्लेटफॉर्म में से एक CarDekho यूजर्स को ऑनलाइन कार खरीदने में मदद करता है। रतन टाटा ने CarDekho, BikeDekho, PriceDekho की मूल कंपनी गिरनार सॉफ्ट में भी निवेश किया है।

5. Cure.fit Cure.fit एक हेल्थ और फिटनेस स्टार्ट-अप है जिसने एक्सेल पार्टनर्स, कलारी कैपिटल, चिराता वेंचर्स और रतन टाटा जैसे निवेशकों से 170 मिलियन डॉलर जुटाए हैं।

6. UrbanLadder अर्बन लैडर एक बेंगलुरु स्थित ऑनलाइन फर्नीचर रिटेलर है। ऑनलाइन फर्नीचर रिटेलर ने नवंबर 2015 में रतन टाटा से फंडिंग हासिल की। बता दें कि स्नैपडील के बाद, यह ई-कॉमर्स फर्म में रतन टाटा का दूसरा निजी इन्वेस्टमेंट था।

7. Zivame Zivame में भी रतन टाटा ने निवेश किया है। सितंबर 2015 में रतन टाटा ने इसमें फंड किया था। हालांकि, निवेश कितना किया था इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

8. Urban Company Urban Company में दिसंबर 2015 में रतन टाटा से फंडिंग दी थी। अर्बन कंपनी गुड़गांव स्थित सर्विसेज मार्केटप्लेस है।

9. Abra रतन टाटा ने अमेरिकन एक्सप्रेस के साथ सिलिकॉन वैली स्थित बिटकॉइन स्टार्ट-अप Abra में भी निवेश किया है। यह स्टार्ट-अप यूजर्स को डिजिटल कैश स्टोर करने और Abra के ऐप का इस्तेमाल कर किसी भी स्मार्टफोन पर पैसे भेजने की अनुमति देता है।

10. Lenskart Lenskart, लोकप्रिय ऑनलाइन रिटेलर है जो स्पेक्स में डील करता है। इसमें टाटा ने अप्रैल 2016 में निवेश किया था।