अक्सर हम बाजार जाते जाते हैं तो कुछ चटपटा खाने का मन करता है और उस समय अगर मूंग दाल पकोड़ा मिल जाये तो क्या बात है। लेकिन आज हम सीखेंगे की घर पर ही बाजार जैसे moong daal pakoda – मूंग दाल के पकोड़े/ राम लडू (Ram Ladoo) कैसे बनायें, जो खाने में भी स्वादिष्ट और मज़ेदार होती है। इसमें हम मूंग दाल को पीस कर उसमे कुछ मिर्च मसाले डाल कर फ्राई कर के बनायेंगे। चलिए शुरू करते हैं moong daal pakoda – मूंग दाल के पकोड़े / राम लडू (Ram Ladoo)।
इसे भी पढ़ें: आम का मीठा अचार बनायें (aam ka meetha achar)
सामग्री – मूंग दाल के पकोड़े की:- Moong daal pakoda/ Pakora
- मूंगदाल भीगो कर ली हुई – 1 कप
- हरा धनिया –
- अदरक – 1 इंच (बारीक़ कटा हुआ )
- धनिया पाउडर – 1 चमच्च
- आलू (ऑप्शनल ) – 2 उबला हुआ
- हींग – 1 चुटकी
- नमक – स्वादानुसार
- चिल्ली फ्लेक्स – 1 /2 चमच्च
- हरी मिर्च – 3-4 (बारीक कटी हुई)

विधि – मूंग दाल के पकोड़े की (moong daal pakoda) राम लडू (Ram Ladoo):-
- मूंगदाल को थोड़े गर्म पानी में डाल कर 2 घंटे के लिए भिगो कर रख दें
- इसको थोड़ा दरदरा पीस कर (बिना पानी डालें पिसे )तैयार लें
- हल्के हाथ से मसल कर छिलका हटा लें
- अब इसे एक बर्तन में निकाल लें
- इसमें उबले हुए आलू को मसल लें
- इसमें चीली फ्लेक्स, धनिया पाउडर, नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, हींग और बारीक कटा हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छे मिक्स कर लें
- अब एक पैन में या कड़ाही में तेल डालकर अच्छे से गर्म करें
- अब थोड़ा थोड़ा उसमे मिश्रण डालना शुरू करें (पकोड़े के आकार का )
- पकोड़ो को पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें
- गोल्डन ब्राउन होने के बाद पकोड़ों को कड़ाही से निकाल लें ।
अब आपके (moong daal pakoda) मूंग दाल के पकौड़े/ राम लडू (Ram Ladoo) तैयार हैं, जिसे आप हरे धनिये की चटनी के साथ अपनी फैमली को सर्व कर सकती/ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: लिट्टी चोखा (शान – ए – बिहार)

Pinterest – https://in.pinterest.com/pin/818951513486949094/
Facebook – Recipesnama – Home | Facebook
Youtube – Recipesnama – YouTube
Instagram – https://www.instagram.com/recipesnama/
https://www.webwiki.com/recipesnama.com
One Reply to “Moong daal pakoda/ Pakora – क्रिस्पी मूंग दाल पकोड़े/ राम लडू (Ram Ladoo)”