CUET Answer Key 2022: सीयूईटी आंसर-की cuet.samarth.ac.in पर जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड

Download CUET Answer Key 2022: एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2022 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2022 की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने क्वेश्चन पेपर व रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स भी जारी किए गए हैं। क्वेश्चन पेपर, रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स, आंसर-की देखकर स्टूडेंट्स अपने उत्तरों का मिलान कर पाएंगे और उन्हें अपने स्कोर का अंदाजा लग जाएगा।

अगर किसी स्टूडेंट को आंसर-की के किसी प्रश्न पर कोई आपत्ति है तो वह 10 सितंबर 2022 (रात 11.50 बजे तक) तक उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज करवा सकता है। इसके लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान  करना होगा। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या पेटीएम से किया जा सकता है।

CUET UG 2022 answer key: ऐसे चेक करें आंसर-की स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in. पर जाना होगा। स्टेप 2- " CUET UG 2022 Answer Key" लिंक पर जाएं। स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें। स्टेप 4- आंसर की आपके सामने होगी। स्टेप 5 - इस डाउनलोड कर लीजिए। किसी भी तरह की समस्या के लिए स्टूडेंट्स 011- 40759000 पर कॉल या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।