Cyrus Mistry Death: कौन संभालता है शपूरजी-पलोनजी ग्रुप का कारोबार? जानिए क्या-क्या करती है कंपनी?
Cyrus Mistry Death: शपूरजी पलोनजी ग्रुप के डायरेक्टर सायरस मिस्त्री का रविवार को निधन हो गया। इस ग्रुप की मार्केट वैल्यू 30 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। ग्रुप में किसके पास कौन सी जिम्मेदारी है। साइरस मिस्त्री के निधन के बाद ग्रुप का कामकाज अब कौन संभालेगा? आइये जानते हैं
शपूरजी पलोनजी ग्रुप (एसपी ग्रुप) इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन से लेकर एफकॉन्स, रियल इस्टेट, कंज्यूमर गुड्स और साेलर पावर तक के कारोबार में अपनी दखल रखता है। वर्तमान समय में इस समूह 50 से अधिक देशों में 50 हजार से अधिक लोगों को रोजगार देता है।
पलोनजी मिस्त्री के सबसे छोटे बेटे 54 वर्षीय साइरस 2012 तक कंपनी के कारोबार में सक्रिय भूमिका में थे। 2012 में उन्हें टाटा ग्रुप का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके बाद उनके पारिवारिक व्यवसाय का संचालन उनके भाई देख रहे थे।