8fe68b0803ae8f2299a74a5364809750 original
Life Style

रोज खाएं विटामिन से भरपूर सेब का मुरब्बा, बनाने में लगते हैं सिर्फ 10 मिनट, ये है रेसिपी


Apple Murabba Recipe: स्वास्थ्य के लिए सेब किसी वरदान से कम नहीं है. रोजोना सेब खाने से शरीर बीमारियों से दूर रहता है. सेब पोषक तत्वों का भंडार है. इसमें सभी जरूरी विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. गर्मियों में सेब का मुरब्बा खाने से शरीर को ढ़ेरों फायदे मिलते हैं. इससे पेट को ठंडक मिलती है. पाचन को अच्छा रखने के लिए भी आपको रोजाना सेब का मुरब्बा खाना चाहिए. आप घर पर आसानी से सेब का मुरब्बा बना सकते हैं. आज हम आपको सेब का मुरब्बा बनाने की रेसिपी बता रहे हैं, जिससे आप ये स्वादिष्ट मुरब्बा बना सकते हैं. इस मुरब्बा को आप पूरे 2 महीने तक खा सकते हैं. जानते हैं सेब का मुरब्बा बनाने की रेसिपी. 

सेब का मुरब्बा बनाने के लिए सामग्री

  • 1 किलो सेब
  • 1 किलो चीनी
  • 2 नींबू 
  • आधा चम्मच इलायची पाउडर 

सेब का मुरब्बा बनाने की रेसिपी ( Apple Murabba Recipe)

1. सबसे पहले सेब को अच्छी तरह धोकर उनका छिलका निकाल लें.
2. अब इन्हें पानी में डाल कर छोड़ दें. जिससे सेब का रंग काला न पड़े. 
3. अब किसी बर्तन में इतना पानी ले लें कि उसमें सारे सेब आसानी से डूब जाएं.
4. पानी में उबाल आने पर इसमें सेब डाल दें और तब तक पकाएं जब तक सेब नरम ना हो जाएं. 
5. करीब 15 मिनट बाद चेक कर लें. अगर सेब सॉफ्ट हो गए हैं तो गैस बंद कर दें.
6. अब इसी पानी में चीनी डालकर चाशनी तैयार कर लें और इलाइची पाउडर मिक्स कर दें.
7. चाशनी बनाने के लिए आपको 1 किलो चीनी में 3-4 कप पानी डालना है.
8. जब चीनी घुल जाए तो चाशनी में सेब डाल दें. इसे तब तक पकाएं जब तक की चाशनी शहद जैसी गाढी न हो जाए.
9. आपको सेब का मुरब्बा बनाने के लिए 2 तार की चाशनी बनानी है.
10. सेब को 2 दिन तक चाशनी में ही रहने दें और इसमें नींबू का रस मिला दें.
11. मुरब्बा को दिन में 1-2 बार चला दें, जिससे ये अच्छी तरह मीठे हो जाएं. 
12. तैयार है स्वादिष्ट सेब का मुरब्बा, इसे आप फ्रिज में रख कर 2 महीनों तक खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Pickle for Immunity: अभी बना लें गाजर, मूली, मिर्च और अदरक लहसुन का मिक्स अचार, खाने से बढ़ेगी इम्यूनिटी



Source link

Share your feedback here